शिवपुरी में 20 जून के आसपास मानसून आने की संभावना

shailendra gupta
0
शिवपुरी-इस बार शिवपुरी जिले में नौतपा पूरी तरह से शुद्ध रहे और इस दौरान  जमकर गर्मी पड़ी। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। इस भीषण गर्मी के बाद भी नागरिकों ने सकून इसलिए महसूस किया कि अच्छे नौतपे के बाद वारिश जोरदार होगी। नौतपे की समाप्ति के दो दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहा लेकिन इसके बाद राहत महसूस की गई। अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री के आसपास आ गया। इस दौरान छुटपुट बूंदाबांदी हुई। लेकिन मानसून पूर्व वर्षा का इंतजार जारी है। शिवपुरी जिले में 20 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। जबकि विगत वर्ष जून माह के प्रथम सप्ताह में ही जिले में मानसून की वर्षा हो गई थी।

केरल में मानसून निर्धारित समय से चार दिन देरी के पश्चात पांच जून को पहुंचा। लेकिन देश के विभिन्न भागों में मानसून तय समय पर आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी है कि इस वर्ष सामान्य वर्षा होगी। वैसे भीषण गर्मी से सामान्य वर्षा की संभावना बढ़ गई थी। शहर में पिछले दो दिन से बादल छाये हुए है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी का प्रकोप झेल रहे नागरिकों को राहत मिली है। लेकिन मानसून पूर्व वर्षा नहीं हुई। जबकि ग्वालियर में मानसून पूर्व वर्षा से वहां के नागरिकों को गर्मी से कुछ हद तक छुटकारा मिला है। जिले में बादलों की लुकाछिपी जारी रही। लेकिन जहां तक वर्षात का सवाल है, इक्का-दुक्का बूंदे ही पड़ी है। आज कल की अपेक्षा गर्मी कुछ तेज है। धूप में तेजी है परंतु कभी कबार बादल आ जाने से राहत महसूस होती है।
 

बिजली कटौती से शिवपुरीवासी परेशान

नागरिकों का आरोप है कि प्रदेश सरकार और बिजली विभाग शिवपुरी से सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रदेश के अन्य शहरों में बिजली कटौती जहां काफी सीमित हो गई है। वहीं जिला मुख्यालय शिवपुरी में एक साथ छह घंटे की बिजली कटौती से आम इंसान का जीवन ही दूभर हो गया है। इसके बाद भी बिजली का आना जाना लगा रहता है और अब तो रात में भी बिजली कटौती होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों के हालात तो और भी बद्तर है। कई गांवों मेें तो तीन-तीन दिन से लाईट नहीं आ रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!