शिवपुरी-नगर में पूर्व टीआई सियाराम सिंह सिकरवार के आकस्मिक निधन पर सोमवार को पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधानसभा के विधायक के.पी. सिंह ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके निवास हाथीखाना पोहरी रोड शिवपुरी पर पहुंचे। जहां स्व.सियाराम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्व.श्री सिकरवार के पुत्रगण सोनू सिकरवार, मोनू सिकरवार एवं भानु सिकरवार सहित परिवार को दु:ख की इस घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। श्री सिंह ने इस दौरान स्व.टी.आई के जीवन से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और परिवार के साथ दु:ख की इस घड़ी में सदैव साथ रहने की बात कही। इस अवसर पर स्व.टी.आई. को श्रद्धांजलि देने के दौरान उनके परिजनों के अलावा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह एडवोकेट, मणिकंात शर्मा, राजू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।