शिवपुरी में जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना

0
शिवपुरी. शिवपुरी जिले में आने वाले दिनों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही है। इस फेरबदल के तहत राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन में बडा बदलाव हो सकता है। जिले में यह फेरबदल चुनावी दृष्टि से होगा, जिसमें जिले की कई बरिष्ठ अफसरों के तबादले की संभावना जताई जा रही है। पिछलें कुछ दिनों पहले प्रादेशिक स्तर पर पुलिस प्रशासन में बडा बदलाव हो चुका है इसके अलावा सीएस अवनि वैश्य के सेवानिवृत होने और नया सीएस आर.परशुराम को बनाए जाने की घोषणा के साथ ही शिवपुरी जिले में भी बडा प्रशासनिक फेरबदल निश्चित माना जा रहा है। इस फेरबदल में कलेक्टर और एसपी तक के स्थानांतरण संभव है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी कलेक्टर जॉन किंग्सली की धीमी चाल को लेकर शिवपुरी के भाजपा नेता खुश नही है और इन भाजपाईयों ने भी मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन के बरिष्ठ नेताओं को यहां बदलाव करनेे की बात कही है। शिवपुरी में अपनी पदस्थी के बाद से कलेक्टर जॉन किंग्सली अपने कामकाज से जिले में ज्यादा प्रभाव नही जमा पाए। अपनी पदस्थी के कुछ दिनों बाद ही फक्कड़ कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के विवाद के बाद जिलाधीश कार्यालय पर कांग्रेस नेतृव्व में प्रदर्शन और लाठीचार्ज की घटना ने इन्हे विवादों मे डाल दिया। इसके अलावा जिलें में प्रशासनिक कसावट का कोई भी ऐसे काम नजर नही आया जिन्हें बतौर इनकी कार्यदक्षता के गुण के तौर पर दिखाया जा सकें। सूत्र बतातें है कि कलेक्टर जॉन किंग्सली आईएएस कैडर में बदलाव चाहतें है और उनका मप्र से मन भर गया है। बताया जा रहा है कि वह दक्षिण के किसी राज्य मेें जाना चाहते है। वही दूसरी ओर पुलिस प्रशासन में फेरबदल के बीच पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह को यहां से हटाकर किसी नए तेजतर्रार एसपी की पोस्टिंग की संभावना है।
 

विधायक से हो चुका है विवाद

कलेक्टर जॉन किंग्सली की कार्यप्रणाली को लेकर शिवपुरी के भाजपा विधायक भी संतुष्ट नही है। जिले की करैरा सीट से भाजपा विधायक  रमेश खटीक का कलेक्टर जॉन किंग्सली से विवाद हो चुका है। आदिम जाति कल्याण विभाग की एक बैठक में दोनों में जमकर बहस हो गई थी। तब विधायक रमेश खटीक ने कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विवाद के बाद आज हालत यह है कि दोनो में बोलचाल तक नही। वही जिले के अन्य भाजपा नेता भी कलेक्टर की कार्यप्रणाली से खुश नही है।
 

चुनावी दृष्टि से होगी नियुक्ति

जिले में आगामी दिनों में जो बदलाव की खबर है। उसमें जो बदलाव होगा वह चुनावी दृष्टि से होगा। सूत्र बताते है कि मिशन २०१३ को लेकर भाजपा नेता ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों की जिले में पदस्थी चाहतें है जो उनके काम आ सकें। भाजपा नेतओं ने अपनें मन की बात को मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बता भी दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!