पोहरी पुलिस को चुनौती, कोतवाली के पास तीन दुकानों में चोरी

shailendra gupta
0
पोहरी.  पुलिस कोतवाली पोहरी से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर चोरों तीन दुकानों के ताले चटका कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पोहरी चौराहे से पुरानी बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ही चोरों ने दुकानों के ताले चटका दिये।



जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में स्थित न्यू राज किराना एवं आलोक ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी रात को चोरों ने दुकान में लगे तालों को तोडकर अंदर घुसने का प्रयास किया परंतु आलोक ट्रेडर्स की दुकान में सेंटर लॉक होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस सके, दुकान के बगल से ही दुकान मालिक के घर की गली का ताला भी टूटा मिला जिसमें शायद चोरों ने घुसन का प्रयास किया होगा। 
 
उक्त दुकान के समीप ही चोरों ने न्यू राज किराना के शटर में लगे चार ताले तोड डाले और दुकान की शटर को आधा खोलकर उसमें दाखिल हो गये। लेकिन चोर वहा से भी कुछ नहीं ले जा सके।  ऐसा लगता है कि चोरों ने किसी वाहन या दुकान मालिकों की आह सुन ली और वे भाग खडे हुये। पोहरी थाने से महज ५०० मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों के शटर के ताले चटकने की घटना से पोहरीवासी हलाकान हैं साथ ताले चटकने की घटना से पुलिस के रात्रि गस्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!