कारी दह पर खैलन आयो मोरो कारो सौ कन्हैया की तान पर खूब थिरके दर्शक

shailendra gupta
0
शिवपुरी - विश्व विख्यात पद्मश्री सम्मानित महान रासाचार्य पंडित हरगोविन्द दास जी महाराज के निर्देशन में सिद्धेश्चर वाणगंगा मेले में चल रही रासलीला में कल भगवान श्री कृष्ण अपने ग्वाल वालों के साथ यमुना तट पर गेंद खेलते समय गेंद यमुना में चले जाने पर श्री कृष्ण यमुना में छलांग लगाई वहां विराजवान कलिया नाग का संहार कर ग्रामीणो को उसके भय से मुक्त किया.

 इस बीच संगीत की धुन कारी दह पर खेलन आयो मौरो कारो सौ कन्हैया की धुन पर खूब दर्शक थिरके। इसके पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रिशिका अष्ठाना द्वारा राधा कृष्ण क ी आरती उतारी इसके उपरांत  राधा कृष्ण के मयूर नृत्य को देखकर दर्शक दंग रह गये। इतने उमदा चित्रण से सभी ने ताली बजाकर कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कर नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अनुराग बहादुर अष्ठाना पार्षद हरी सिंह कुशवाह, मथुरा प्रजापति, राजू गुर्जर, इन्द्रा राठौर, प्रभात मिश्रा, नीरज खटीक, आर.ओ. सुरेश जैन, आरआई सौरभ गौड आदि कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!