शिवपुरी. अलनूर मुस्लिम कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन गत दिवस परिषद कार्यालय पर एक बैठक के साथ किया गया। इस बैठक में परिषद सचिव युसूफ खान ने बताया कि अलनूर मुस्लिम कल्याण परिषद का गठन मुस्लिम समाज में शिक्षा के अंधत्व को मिटाने समाज में फैली तमाम बुराईयों को मिटाने के लिए परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की जा चुकी है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद मोहसिन अली, उपाध्यक्ष नायब तहसीलदार शमशाद खान, सचिव युसूफ खान, सह-सचिव सैयद मुशर्रफ अली, कोषाध्यक्ष सरफुद्दीन शाह नियुक्त हुए है व सदस्यों में हाजी नसीरउद्दीन कुर्रेशी (दिल्ली), मौलाना हिायतुल्ला (गुजरात), डॉ.शाकिर खान (रजि.), मुहम्मद असलम(उ.प्र.) शामिल है।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सैयद मोहसिन अली ने बताया कि परिषद का गठन मुस्लिम समाज में शिक्षा के अंधत्व को मिटाने के लिये पूरे भारत वर्ष में मदरसों स्कूल कॉलेजों का संचालन हर जिले में किया जाएगा। गरीब बेसहारों के लिए रोजगार संबंधी कार्यक्रम शीघ्र शुरू किये जाऐंगे।
गरीब बस्तियों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संचालित किये जाऐंगे। परिषद अध्यक्ष सैयद मोहसिन अली ने सभी पदाधिकारी व सदस्यगण से अपील की कि परिषद की राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों का इस्तकबल कर सभी को मुबारकबाद दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।