शिवपुरी. जिले के बैराड़ कस्बे के टपरियान मोहल्ले में आज दोपहर आग लगने से चार झोंपडिय़ा जलकर स्वाह हो गईं और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि आगजनी में लगभग एक लाख रूपए की क्षति का अनुमान है। टेंकरों से आग पर काबू पा लिया गया है। जिन व्यक्तियों की झोंपडिय़ा जली है। उनके नाम रामदयाल, शिवराज जाटव और रामदयाल ढींमर इनमें से रामदयाल की दो झोंपडिय़ा जली है। जबकि अशोक बाल्मिकी को आंशिक नुकसान हुआ है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टपरियांन मोहल्ले में रामदयाल की दो झोंपडिय़ा है और वह आदतन शराबी है। आज भी वह शराब पी कर झोंपड़ी में पड़ा हुआ था। अचानक उसकी झोंपड़ी आग लग गई और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात हैं।
मोहल्ले बालों ने जैसे ही झोंपडिय़ों में आग लगती हुई देखी वैसे ही उन्होंने पानी फैंकना शुरू कर दिया। टेंकरों से भी आग बुझाई गई जिससे चार झोंपडिय़ां ही जल पाई और अशोक बाल्मिक की झोंपड़ी आधी जल गई और उसे लगभग दस हजार रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि जली हुई प्रत्येक झोंपड़ी में 20 से 25 हजार रूपए का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।