गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि जो निजी स्कूल 25 प्रतिशत स्थान पर गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दें, उनको मान्यता समाप्ति का नोटिस दिया जाय। उन्होंने उपार्जित गेहूँ का भुगतान किसानों को एक सप्ताह के भीतर करवाने के निर्देश भी दिए।
गृह मंत्री ने कहा कि उपार्जित गेहूँ के परिवहन में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाएँ। बारदानों की सिलाई के लिये कहीं भी पैसे की माँग की जाय तो सीधे कलेक्टर को शिकायत करें। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में गेहूँ की खरीदी पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्री गुप्ता ने पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायतों की बंद नल-जल योजनाओं को अतिशीघ्र प्रारंभ करवाये। उन्होंने स्कूल भवनों का निर्माण प्राथमिकता से करवाने के निर्देश भी दिए।
श्री गुप्ता ने पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायतों की बंद नल-जल योजनाओं को अतिशीघ्र प्रारंभ करवाये। उन्होंने स्कूल भवनों का निर्माण प्राथमिकता से करवाने के निर्देश भी दिए।
सेंट्रल डेस्क
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।