शासकीय आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरूद्ध FIR

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शासकीय आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवायी जाएगी। गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने भोपाल मैं शासकीय आवासों से बेदखली कार्रवाई की समीक्षा की। गृह मंत्री ने कहा कि अवैध रूप से रहने वालों से अतिशीघ्र शासकीय आवास खाली करवाए जाएँ। किराये की वसूली भी सख्ती से की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रमुख को भी संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के लिये पत्र लिखा जाय।
गृह मंत्री ने कहा कि शासकीय आवासों की सम्पूर्ण जानकारी का कम्प्यूटराइजेशन कराने के लिये अतिशीघ्र सर्वे प्रारंभ किया जाए। अपर मुख्य सचिव गृह श्री अशोक दास ने बताया कि इसी माह सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जाँच के दौरान साउथ टी.टी.नगर में 9 अधिकारी-कर्मचारी अनाधिकृत रूप से रहते हुए पाए गए।

श्री गुप्ता ने कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये प्रायवेट वकील की सेवाएँ लें। इस संबंध में अतिशीघ्र कार्रवाई करें। बैठक में गृह सचिव श्रीमती सीमा शर्मा, संपदा संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!