दैनिक भास्कर समूह से भी एक बड़ी खबर है। भास्कर को भास्कर बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले उसके समूह संपादक श्रवण गर्ग का भी आज इस संस्थान में अंतिम दिन है। एक माह पूर्व प्रबंधन को सौंपे गए इस्तीफे की अवधि आज समाप्त हो रही है। उनके इस्तीफे की अटकलें उन्हें दिल्ली भेजे जाने के साथ ही शुरू हो गई थीं।
सूत्रों की मानें, तो प्रबंधन की उपेक्षा से वे खासे आहत थे। चर्चा है कि वे शीघ्र ही किसी बड़े संस्थान से जुड़ने जा रहे हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि, ‘हां मैंने भास्कर छोड़ दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।