शिवपुरी। मां काली दरबार न्यू ब्लॉक शिवपुरी में विशाल जागरण २७ मार्च को होगा, प्रतिवर्ष की तर्ज पर यह जागराता रात्रि १० बजे से शुरू होगा जिसमें सांईग्लोरी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले गुना के जाने माने कलाकार नीतू-जीतू आकर्षक प्रस्तुति देंगे वहीं वृंदावन, आगरा, जयपुर आदि से कलाकार भी दरवार में भजन प्रस्तुत करेंगे।
दरवार केे संचालक मदन गोयल ने बताया कि प्रति नवरात्रि पंचमी को भजन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उन्होंने जिले सहित दूरदराज के माता भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।