शिवपुरी। भाविप शिवपुरी की वर्ष 2012-13 के नवीन पदाधिकारियों के चुनाव पिछले दिनों संपन्न हुए जिसमें नगर पालिका के राजस्व अधिकारी सौरभ गौड़ को सचिव पद पर चुना गया है। सौरभ गौड़ पिछले कई दिनों से शिवपुरी में रहते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके सचिव के रूप में निर्वाचित होने पर उनके शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय खैमरिया, नगर मंडल अध्यक्ष ओमी जैन, पत्रकार रंजीत गुप्ता, उमेश भारद्वाज, राजू शर्मा, नीरज खटीक, मनीष बंसल, विवेक वर्धन शर्मा, लालू शर्मा, दीपक नाई, सुधीर भार्गव आदि हैं। पिछले दिनों भारत विकास परिषद के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन में तरूण अग्रवाल को अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। यह नवीन पदाधिकारी अपना दायित्व 1 अप्रैल 2012 से संभालेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।