शिवपुरी/पिछोर/दिनारा-भाजपा की विकास यात्रा के द्धितीय चरण में आज पिछोर में मुख्य अतिथि के रूप मेंं पधारे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झॉ का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाचरौन चौराहा, डांक बंगला, कॉपरेटिव बैंक में स्वागत किया गया झॉ ने एक विशाल आम सभा को संबोधित करते हुऐ उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में एक वार फिर भाजपा की सरकार बनेगी तथा इस वार पिछोर विधानसभा सीट से जिस प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा वह अवश्य ही जीतेगा,
पिछोर के मतदाताओं पर अब दादागिरी,खरीद फरोख्त कतई वरदास्त नहीं की जायेगी, पिछोर की भाजपा गुटवाजी पर नसीहत देते कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह गुटबाजी को छोड़ एक जुट होकर कार्य करें तभी आगामी विधानसभा को जीता जा सकता है। यदि आप चाहते है कि पिछेार का विकास हो तो पिछोर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक होना चाहिए , मैं कहता हॅू कि यदि आपने पिछोर से भाजपा का विधायक चुना तो मात्र 365 दिनों में पिछोर की काया पलट दूंगा। आज कांग्रेस पार्टी में बंशवाद की राजनीति चल रही है यहॉ नेता अपने पुत्रों को राजनीति में लॉच कर रहे है जिसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पुत्र को लॉच किया है जैसे कम्पनी को कोई प्रोडक्ट हो इसी प्रकार गांधी परिवार पर अपने परिजनों को राजनीति में उतार रहें है। केन्द्रीय सरकार एक रिमोर्ट कन्ट्रोल की तरह कार्य कर रही है जिसका रिमोर्ट 10 जनपथ में है।
कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है हमें इसे खत्म करना होगा झॉ ने उद्वोधन के अंत में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुऐ आगामी वर्ष 2013 में विधानसभा की सीट पर भाजपा को लाने का आग्रह किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जण्डेलङ्क्षसह गुर्जर, विधायक माखनलाल राठौर, देवेन्द्र जैन, पहलाद भारती, रमेश खटीक, धौर्यवर्धन, बैंक अध्यक्ष अजय खैमरिया, शिवपुरी नपा अध्यक्ष रिषिका अष्ठाना,पूनम सोनी, रामकरण यादव, भैया साहब लोधी, जगरामसिंह यादव,रमेश गुप्ता, विकास पाठक, अनीता साहू आशीष चौधरी, रामजी दुवे, विद्याशंकर पुरोहित, केके राजौरिया, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घर-घर हुआ स्वागत
आमसभा के पूर्व पिछोर में कई जगह फलों से तोल कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया आमसभा संवोधित करने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पिछेार के वयोवृद्ध एवं भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री के घर जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल पूछा, तथा इसी क्रम में सर्व शिक्षा अभियान के डायरेक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, रवि व्यास, राघवेन्द्र दुवे के यहॉ स्वागत किया गया।
हॉसिऐ पर रहे सर्व शिक्षा अभियान के डायरेक्टर
पिछोर में आयोजित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में आज कुछ भाजपा नेता हॉसिऐ पर टंगे हुऐ दिखाई दिये जिसमें सर्व शिक्षा अभियान के डायरेक्टर ओम प्रकाश गुप्ता (ओमजी) ,जिला पंचायत सदस्य दिनेश लोधी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रागनी भारद्वाज, पिछोर युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेन्द्र लोधी आदि को न तो मंच पर स्वागत की बेला में बुलाया गया और न ही इस कार्यक्रम में कोई पूछ परख की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।