शिवपुरी - मानव अधिकार आयोग के निर्देश अनुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन आयोग मित्र नियुक्त किये जाएंगे। यह नियुक्ति सामाजिक और प्रतिष्ठ सेवाभावी व्यक्तियों से की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी आज मानव अधिकार आयोग की जिला सलाहकार समिति की डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर.चौकीकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी गयी।
बैठक में जिला स्तरीय समिति के संयोजक श्री आलेाक एम.इंदौरिया आयोग मित्र के रूप में श्री आर.सी.एल जाटव, श्रीमती प्रतिभा पंाडे, श्री आर.एस.गौतम, श्री एल.डी.गुप्ता, श्रीमती शामा छिब्बर सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि आयोग मित्रों की संभागीय बैठक में आयोग ने समाचार पत्रों में छपी मानव अधिकार के हनन की खबरों को गम्भीरत से लिया है और संज्ञान में आने पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया कि गत दिनों जिले में महिलाओं का सामाजिक परिवेश एवं अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला के आयोजन की आयोग द्वारा सराहना की गयी है। बैठक में समिति को प्राप्त आवेदन पत्रों पर भी चर्चा कर उनके निराकरण की पहल की गयी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।