शिवपुरी/मगरौनी. शनिवार के दिन ग्वालियर से होकर झांसी जा रहे कुछ युवक की बाईक को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दुर्घटनास्थल पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि उसके अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें शिवपुरी जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सी.डी.डीलक्स गाड़ी यू.पी.93 के.ए.5641 पर चार युवक ग्वालियर से झांसी के लिए निकले जिसमें मिट्ठू पुत्र हरप्रसाद रजक उम्र 25 वर्ष, अंगद पुत्र परसादी रजक उम्र 26 वर्ष, अंकुश पुत्र खुशीराम उम्र 16 वर्ष, जितेन्द्र पुत्र जनक सिंह उम्र 19 वर्ष सभी निवासीगण ओरछा थाना ओरझा जिला टीकमगढ़ शामिल थे। यह सभी रात्रि के समय जब मगरौनी के ग्राम कैरूआ से होकर निकल ही रहे थे कि तभी रात के अंधेरे में एक अज्ञात ट्रक ने इन बाईक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मिट्ठू व अंगद ने दम तोड़ दिया जबकि उसके दो साथी अंकुश व जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। घटना के तुरंत बाद अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। जब घटना की जानकरी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर मृतकों को पीएम के लिए और घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना मे ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।