शिवपुरी. शिवपुरी जिले में मछुआरों को मत्स्याखेट हेतु निर्धारित गेज(चादर) की नाव सप्लाई करने के स्थान पर पतले गेज टीन(चद्दर की नाव) सप्लाई करने के आरोप में सहायक संचालक मत्स्योद्योग द्वारा दो फर्मों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग में प्राप्त मछुआरों को मत्स्याखेट में सहायता करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा म.प्र. वाटर सेक्टर, रीस्ट्रिक्चरिंग की टीन की चद्दर की 90 नौकाऐं मै. फिशर मेन्स इटारसी एवं मै.एक्वाटैक भोपाल द्वारा सप्लाई की गई थी। इन नौकाओं के गेज के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर जांच में यह पाया गया कि सप्लाई की गई टीन की चद्दर की नौकाऐं न केवल निर्धारित गेज में बल्कि पतले गेज की पायी गई। इनकी ऊंचाई भी 24 इंच के स्थान पर 18 इंच की पायी गई। नौकाओं का मूल्य लगभग 50 लाख है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।