शिवपुरी-जिले के खनियाधाना थानान्तर्गत कस्वे की एक तेल मिल पर काम करने वाले मजदूर की स्पेलर में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मिल मालिक सनत कुमार जैन की ओर से मृतक के परिवार को कोई सहायता राशि नहीं दी गई थी और न ही प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई पहल की है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना वार्ड क्रमांक 4 में निवासरत प्रीतम पुत्र रामू साहू उम्र 42 वर्ष पिछले 15 वर्ष से खनियाधाना निवासी सनत कुमार जैन की तेल मिल में काम करता था। रविवार-सोमवार क दरमियानी रात वह स्पेलर चला रहा था। तभी अचानक उसकी शॉल स्पेलर मशीन के पहिए में उलझ गई जिसकी वजह से उसकी गर्दन स्पेलर में जा फंसी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मार्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।