शिवपुरी-पं.रामप्रसाद बिस्मिल एवं अशफाक उल्ला खां बलिदान दिवस 19 दिसम्बर के अवसर पर शिवपुरी के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाफिज इरशाद अहमद कादरी ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी में अपने साथियों के साथ पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना है।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के आरएसओ डॉ. ए.एल शर्मा व अन्य चिकित्सक भी उनके साथ थे। चिकित्सालय में फल वितरणोपरांत हाफिज इरशाद अहमद कादरी ने मंगल भवन अस्पताल चौराहा पर पहुंचकर निराश्रित भवन में निवासरत वृद्ध महिलाओं व पुरूषों को फल वितरित किए और निराश्रितों के साथ मिलकर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि हाफिज कादरी साम्प्रदायिक सद्भाव, कौमी एकता, भाईचारे के लिए समर्पित व्यक्ति हैं और हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाईयों के विभिन्न त्यौहारों पर उनके धार्मिक आयोजनों में मिष्ठान, शर्बत, फल आदि का वितरण कर साम्प्रदायिक सौहाद्र की बढोत्तरी में समर्पित भाव से लगे रहते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।