आरएसएस का शक्तिप्रदर्शन 15 को, जनसंपर्क कार्यालय बनाया

shailendra gupta
0

शिवपुरी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विशाल हिन्दु संगम एवं पथ संचलन के कार्यालय का शुभारंभ स्थानीय माधवचौक चौराहे पर होटल मानश्री के नीचे किया गया है। कार्यालय का शुभारंभ संघ के प्रांतीय प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, राजेन्द्र गोयल द्वारा किया गया।

केशवधाम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 15 जनवरी को स्थानीय तात्याटोपे मैदान पर विशाल हिन्दू संगम साथ संघ के स्वयंसेवकों का भारी संख्या में पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। 15 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम की जिले भर में तैयारियों की जा रही है। इसी के तहत गत दिवस तात्याटोपे मैदान में भूमी पूजन किया इसीक्रम में माधवचौक चौराहे पर हिन्दूसंगम कार्यालय का शुभारंभ किया तहसील व मंडल केन्द्रों पर इसी प्रकार की तैयारियों की जा रही है। ताकी लोगों में जनगणना हो इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, किसान संघ, गणमान्य नागरिकों सहित संघ के स्वयंसेवक  एवं विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!