शिवपुरी- प्रदेश के सामान्य प्रशासन, नर्मदाघाटी राज्यमंत्री और जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री के.एल अग्रवाल अपने दौरे के दौरान कल वरिष्ठ पत्रकार स्व. जयकिशन शर्मा के निवास पर पहुंचे और श्री शर्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस श्रृद्धांजलि सभा में प्रभारी मंत्री के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक, विधायक प्रहलाद भारती, माखन लाल राठौर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मुकेश चौहन सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री के.एल अग्रवाल ने स्व. जयकिशन शर्मा के पुत्र के.बी शर्मा लालू से बातचीत की। श्रृद्धासुमन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने पत्रकार जयकिशन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।