भाजपा आज जिले भर में मनाएगी अटल जी का जन्मदिवस

shailendra gupta
0
शिवपुरी. पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन कल 25 दिसम्बर को शिवपुरी जिले में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिले के सभी 198 ग्राम केन्द्रों एवं 39 नगर केन्द्रों पर यह कार्यक्रम सुशासन दिवस के रुप में मनाने जा रही है। इस हेतु पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने सभी 12 मंडलों में चाकचौबंद व्यवस्थाएं की हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की मंशा के अनुरुप जिले भर में अटल जी के जीवन वृत्त को कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित करने की योजना है।


 
जिला मुख्यालय पर नगर मंडल द्वारा शाम को माधवचौक चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर अटल जी के ऐतिहासिक भाषणों और कविताओं को प्रसारित किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सुंदरकाण्ड के पाठ जिले भर में आयोजित किए गए हैं।  सभी ग्राम और नगर केन्द्रों पर अटल जी पर केन्द्रित विशेष सामग्री रवाना कर दी गई है जिसमें उनके भाषणों और जीवन पर आधारित सीडी, बड़े चित्र एवं पर्चे शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सुशासन दिवस में उपस्थित रहने की अपील की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!