शिवपुरी-कैदियों के जीवन में सुधार व समाजसेवी कार्यों में अग्रणी रहने वाले शिवपुरी उपजेल के जेलर व्ही.एस.मौर्य के पिता का गत दिवस लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जहां बुधवार को स्थानीय मुक्तिधाम पर जेलर श्री मौर्य ने अपने पिता को अंतिम मुखाग्रि दी।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार व अन्य रिश्तेदार परिजन मौजूद रहे जिन्होनें जेलर श्री मौर्य के स्वर्गीय पिता की शवयात्रा में भाग लिया और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की कामना की। उठावनी कार्यक्रम गुरूवार 22 दिसम्बर 2011 को रखा गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।