शिवपुरी 25 नवम्बर का. डकैतों के साए के रूप में पहचाने जाना वाला क्षेत्र बम्हारी से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी यह ज्ञात नहीं हो सका कि युवक लापता हुआ है अथवा उसका अपहरण किया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह भी पहुंच गए है जो जानकारी लेेेकर उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को दे रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिम्मन पुत्र धरमजीत धाकड़ 35 निवासी धौलागढ़ जो प्रतिदिन अपने खेत पर कार्य कर रहा था प्रतिदिन की भांति वह अपने बम्हारी क्षेत्र में स्थित खेत पर घर से जाने के लिए निकला था कि तभी से लेकर वह लौटकर नहीं आया। चिम्मन सुबह खेत के लिए निकला और देर शाम तक लौटकर नहीं आया जिस पर उसे परिजनों ने भी ढूंढा लेकिन वह मिला तो अंतत: परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचकर मामले की जांच में लगे हुए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।