मोबाईल को लेकर चलाई गोली, दो घायल

0
शिवपुरी 24 नवम्बर का. जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टीला दबरा में मोबाईल के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को 315 बोर के कट्टे से गोलीमार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इनकी गंभीर हालत चलते जिला चिकित्सालय शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 307,34 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महेन्द्र पुत्र सरवजीत सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी दबरा, उपेन्द्र पुत्र फूलसिंह परिहार निवासी दबरा अपने घर की ओर जा रहे थे तभी वहां घात लगाकर बैठे आरोपी विक्रम, राजकुमार, सालिगराम ने दोनों व्यक्तियों को रोक कर उनसे मोबाईल के बारे में जानकारी लेने लगे जब महेन्द्र व उपेन्द्र ने जानकारी देने से मना किया तो फिर मुंहबाद शुरू हो गया। मुंह बाद इतना बड़ा की राजकुमार उसके विक्रम ने आव देखा न ताब 315 बोर के कट्टों से महेन्द्र व उपेन्द्र के ऊपर फायर झोंक दिया जो उपेन्द्र के पेट में व हाथ में जाकर लगा वहीं महेन्द्र भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!