विधायक की मंशा मंजूर अब बैराढ़ बनी नगर पंचायत

0
प्रहलाद भारती
शिवपुरी 21 नवम्बर का. पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ को म.प्र. सरकार ने नगर पंचायत बना दिया है। बैराड़ को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग क्षेत्रवासी बहुत लम्बे समय से करते चले आ रहे थे। पोहरी भाजपा विधायक प्रहलाद भारती ने बैराड़ को नगर पंचायत व स्वतंत्र मंडी बनाए जाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पुरजोर मांग की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक प्रहलाद भारती की मांग पर इस आशय की घोषणा पूर्व में ही कर चुके थे। अब म.प्र. सरकार ने बैराड़ को नगर पंचायत बनाए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर बैराड़ को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान कर किया है। बैराड़ को स्वतंत्र मंडी का दर्जा भी प्रदान किया गया है।


 इस संबंध में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती का कहना है कि बैराड़ को नगर पंचायत व स्वतंत्र मंडी का दर्जा मिलने से जहां क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी वहीं पोहरी-बैराड़ क्षेत्र में यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से चली आ रही इन मांगों को हमने पूरा किया है बैराड़ को नगर पंचायत एवं स्वतंत्र मंडी बनाए जाने पर विधायक प्रहलाद भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद यशोधरा राजे सिंधिया का विशेष आभार माना है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने कहा है कि क्षेत्र के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व सांसद यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से हमारा अगला प्रयास बैराड़ को तहसील का दर्जा दिलाना होगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। पोहरी को आईटीआई की सौगात पहले मिल चुकी है। विगत दिनों महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन भी ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया ने किया था बैराड़ को स्वतंत्र मंडी का दर्जा भी अभी कुछ दिनों पहले ही मिला है। क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र को विकास की उपलब्धियों पर विधायक प्रहलाद भारती का आभार व्यक्त किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!