ससुर व जेठ पर लगे बहू पर हाथ डालने का आरोप

0
शिवपुरी 27 नवम्बर का. शहर के नबाव साहव रोड़ क्षेत्र में स्थित रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर रघुनंदन गौतम एवं उनके पुत्र कौशल गौतम के अपने ही परिवार की बहू के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर बहू और ससुर के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने बहू की फरियाद पर से ससुर और जेठ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना के बाद से ही उक्त दोनों आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनंदन गौतम रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के छोटे बेटे की  पत्नि गीतांजली गौतम 25 नवम्बर को अपने शांति नगर स्थित घर पर अकेली थी। इसी दौरान वहां पर ससुर रघुनंदन गौतम एवं जेठ कौशल  गौतम पहुंच गए और बहू गीतांजली के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे अश£ील छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहू ने जब उक्त छेड़छाड़ का विरोध जताया तो जेठ और ससुर वहां से चले गए। तदोपरांत शाम के समय करीब 5:30 बजे ससुर जेठ द्वारा यहां पर आ धमके और बहू के साथ फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने बहू गीतांजली की फरियाद पर से ससुर और जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आज प्रात: करीब 9 बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल ससुर और जेठ को गिरफ्तार करने इनके नबाव साहव रोड़ क्षेत्र स्थित मकान पर दबिश दी लेकिन पुलिस को यहां पर आरोपियों में से कोई भी नहीं मिला बल्कि घर के अन्य सदस्य ही यहां पर उपस्थित पाए गए। घटना के बाद से ही रघुनंदन गौतम एवं कौशल गौतम फरार बताए जा रहे हैं। 
समीप में निवासरत कुछ व्यक्तियों ने नाम न बताने की शर्त पर दबी जुवां से बताया कि पुलिस कोतवाली में जिस समय मामला दर्ज किया जा रहा था उसी समय के बाद से दोनों आरोपी पिता पुत्र शिवपुरी से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि यह छेड़छाड़ की कहानी यहां पर नई नहीं है बल्कि पिछले करीब 2 साल से ससुर और जेठ द्वारा बहू के साथ अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इस घटना से दुखी होकर महिला ने आज इनके खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने का कड़ा कदम उठाया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!