शिवपुरी 22 नवम्बर का. लॉयन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ ने आज जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं को शॉल व नवजात शिशुओं को झवलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लायनेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती कविता गोयल ने कहा कि सर्दियों के मौसम में नवजात शिशु की देखभाल ध्यान से करना चाहिए साथ ही प्रसूताओं को सर्दी से बचाव जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर समाज सेवी संस्था लॉयन्स व लायनेस साउथ ने जिला चिकित्सालय में बस्त्रों का वितरण किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सक उमा जैन संस्था की पदाधिकारी कविता गोयल सचिव सुषमा गोयल, सुमति बंसल,राजबिंदल ऋचा गर्ग,लायन्स अध्यक्ष निर्मल बंसल, विनय गर्ग आदि उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।