सिंधिया के स्वागत में जुटे युकां कार्यकर्ता

0
शिवपुरी 26 नवम्बर का. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगामी 29 नवम्बर से हो रहे दौरा कार्यक्रम को लेकर पोहरी क्षेत्र के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। युवक कांग्रेस पोहरी विधानसभा क्षेत्र के महासचिव अरविंद धाकड़ के नेतृत्व में सिंधिया को उनके निवास पर लड््डुओं से तौले जाने की तैयारी की जा रही है और युवाओं का काफिला सिंधिया के साथ पूरे दौरे कार्यक्रम में साथ रहेगा।



अरविंद धाकड़ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय के बाद ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के पोहरी विधानसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है और पूरी क्षमताओं के साथ युवा श्री सिंधिया के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक श्री सिंधिया मोहना से खांदी गोवर्धन, बैराड होते हुए पोहरी पहुंचेंगे। जहां पर अरविंद धाकड़ के निवास पर उन्हें लड््डुओं से तौला जाएगा और आदर्श विद्यालय में होने वाली आम सभा को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे पोहरी विधानसभा क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम करके ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को पहुंचने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!