शिवपुरी-खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है खेल मानव जीवन में महत्वपूर्ण है आज खेल के क्षेत्र में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्गराष्ट्रीय स्तर पर शिवपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं मैं उन सभी खिलाडिय़ों को बधाई देना चाहता हूं। उक्त उदगार आज स्थानीय माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट टुर्नामेंट का उदघाटन करते हुए क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यक्त किये।
Wednesday, May 22, 2013
नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस के निवास पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
शिवपुरी-सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र शिवहरे के पिता जी के निधन हो जाने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके निवास तारकेश्वरी कॉलोनी पहुंचे। जहां पर रविन्द्र शिवहरे के पिता जी स्व. माता प्रसाद शिवहरे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को संवल प्रदान किया और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं।
तीसरे दिन भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल जारी
शिवपुरी-तीसरे दिन भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों की हडताल जारी रही। स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के पास पूरे जोश व उत्साह के साथ अभी करो अर्जेन्ट करो हमको परमानेंन्ट करो व जो हमारी मॉगे पूरी करेगा वही मध्यप्रदेश में राज्य करेगा के नारे लगाते हुये 200-250 की संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी व आषा कार्यकर्ता हडताल पर बैठे।
अपनी नाबालिग साली को लेकर गायब हो गया जीजा
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जामखो में विगत दिवस एक जीजा अपनी साली को लेकर भाग गया। इस घटना ने जीजा साली के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दागदार कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी जीजा के विरूद्ध आईपीसी की धारा 363, 366 सहित चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बदमाशों की हरकतों पर पुलिस की नजर
शिवपुरी। शिवपुरी में नवागत एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने आज सुबह बसों की चैकिंग का आदेश पुलिस को दिया। आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने बसों में बैठे संदिग्धों की चैकिंग की। श्री सिकरवार ने बताया कि यह चैकिंग बदमाशों की हरकतों पर नजर रखने के लिए की गई थी।
सिंध परियोजना को लेकर सिंधियाओं में टकराव
राजनीति इन दिनो@अशोक कोचेटा। शिवपुरी की लगभग 80 करोड़ लागत की महती पेयजल परियोजना का श्रेय लूटने के चक्कर में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में टकराव लोकार्पण के मौके पर देखने को मिल सकता है। यह योजना पूर्ण होने पर है और उम्मीद है कि अगस्त में सिंध पेयजल परियोजना लोकार्पित हो जाएगी।
सरकार के पिंजरे में कैद है शिवपुरी का विकास
राजू (ग्वाल) यादव/ शिवपुरी/ भगवान शिव के नाम से जाने जानी वाली शिवपुरी नगर की ख्याति अब केवल अंचल भर तक ही नहीं बल्कि संभाग,प्रदेश और देश के बाद अब विदेशों में भी होने लगी है। बस आवश्यकता है तो उसे सहेजने और संवारने की, लेकिन बीते कई वर्षों से बंद पड़ी खदानों से शिवपुरी का विकास अछूता रह गया है यदि इन खदानों को खोल दिया जाए तो शिवपुरी में विकास की नई बयार बहने लगेगी।
Tuesday, May 21, 2013
शिवपुरी के विजय टॉपटेन सूची में शामिल
शिवपुरी-शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष शिवपुरी से कई प्रतिभावान बच्चे टॉपटेन में अपनी जगह बनाते है। इसी प्रकार वर्ष 2012-13 में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओ में शामिल होकर शिवपुरी के एक होनहार बालक ने अपना तथा अपने जिले का नाम रोशन करते हुए टॅापटेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। आज घोषित परीक्षा परिणाम में वह 10वें स्थान पर है।
दबंग दरोगा की कार्यवाही से अपराधियों में खौफ, जनमानस में राहत
शिवपुरी/बदरवास-दबंग दरोगा नाम से ही प्रतीत होता है कि ऐसा पुलिस अधिकारी जिसकी दबंगाई से आमजन भयभीत हो जाए लेकिन यहां दबंग दरोगा की कहावत का अर्थ ही बदल गया है। जिले के बदरवास क्षेत्र में इन दिनों दबंग दरोगा के नाम से जाने वाले एएसआई दरोगा सत्येन्द्र भदौरिया को जाना जाता है जिनके नाम से ही अपराधियों में खौफ और जनमानस में राहत का वातावरण व्याप्त है।
सब इंजीनियर ने किया शासकीय राशि का दुरूपयोग
शिवपुरी-जनपद पंचायत शिवपुरी में पदस्थ एक सब इंजीनियर द्वारा काम का मूल्यांकन करने, एम.बी.गलत भरने, स्वयं को लाभ पहुंचाने एवं शासकीय राशि का दुरूपयोग करने संबंधी शिकायत कलेक्टर को की गई है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में जिला कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच की जावे और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही हो।
दो आरोपियों के हाजिरी होती न्यायालय ने की उद्घोषणा
शिवपुरी- जिले के पिछोर क्षेत्र के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आर.के.वर्मा ने क्षेत्र के ही दो आरोपियों के हाजिरी होने की उद्घोषणा आदेश जारी किए है।
महिला नेत्रियों ने विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली
राजनीति इन दिनों@अशोक कोचेटा। जिले की विधानसभा सीटों में एक ओर जहां सभी दलों में पुरूष कार्यकर्ताओं में टिकिटों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। वहीं दूसरी ओर महिला नेत्रियों में निराशा व्याप्त है। कांग्रेस में जहां करैरा से श्रीमती शकुंतला खटीक उत्साह के साथ टिकिट की दौड़ में जुटी हुई हैं वहीं भाजपा में यशोधरा राजे के अलावा सूपड़ा साफ है। यशोधरा राजे को महिला कोटे में शामिल करना भी एक तरह से अन्याय है। महिला नेत्रियों ने टिकिट की दौड़ में एक तरह से खुद ही हार स्वीकार कर ली है।
गर्मी का प्रकोप: सूखी घास में आग लगी आग से मची अफरा तफरी
शिवपुरी। शहर के मध्य डॉ.मोघे वाली गली में मंगलवार दोपहर के समय अचानक वहां खड़ी सूखी घास लगने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई है। आग को समय रहते काबू करने के लिए तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया जहां से मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग कैसे और किन कारणों से लगी यह ज्ञात नहीं हो सका लेकिन समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।
श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन कोलारस में कल
शिवपुरी। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन कल कोलारस तहसील में होटल फूलराज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी और बाद में ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।
सूने घर में नाबालिग से की युवक ने छेड़छाड़
शिवपुरी। जिले भर में आए दिन छेडख़ानी की घटनाऐं सामने आ रही है कहीं कोई युवती शौच को जाती है तो कहीं कोई युवती घर में अकेली रह जाती है ऐसे में अपनी घिनौनी हरकत को पूरा करने का कई मनचले युवक प्रयास करने की फिराक में रहते है लेकिन समय रहते बालिका अथवा युवती चिल्ला जाती है तो आरोपी मौके से भाग खड़ा होता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)


