शिवपुरी। शिवपुरी इस वर्ष सन 2026 मे 8 नवंबर रविवार 2026 को दिपावली देश मे धूमधाम से मनाई गई,दिपावली के दूसरे दिन भारतीय संस्कृति का प्रकृति के रूप मे भगवान को पूजने का त्योहार गोवर्धन पूजा होती है लेकिन इस साल दिपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर सोमवार को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि रहने के कारण इस वर्ष गोवर्धन पूजा दीपावली से दो दिन बाद (यानी एक दिन छोड़कर) आ रही हैं। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
9 नबंवर सोमवार 2026 को क्या है
अब एक सवाल यह बनता हे कि दीपावली कार्तिक माह के अवस्या के दिन मनाई जाती है अमवस्या के दूसरे दिन 9 नवंबर 2026 को अमावस्या तिथि हैं,आज सोमवार को पंचाग के गणित से 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगी उसके बाद प्रतिप्रदा तिथि रहेगी,जो मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। गोवर्धन पूजा मे उदया तिथि का गणित होता है इस कारण ही गोर्वधन पूजा का सुबह का महत्व है इसलिए कल मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक गोवर्धन भगवान की पूजा अवश्य कर ले।
शिवपुरी मे मंशापूर्ण दरवार में मंगलवार को गोवर्धन पूजा रखी गई है। शिवपरी के प्रसिद्ध इस हनुमान मंदिर पर मंगलवार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा सुबह 10 बजे की जाऐगी उसके उपरांत भगवान को 56 भोग अर्पण किए जाऐगें,वही 1 बजे से अन्नकुट प्रसादी का वितरण किया जाऐगा। शिवपुरी शहर के अंधिकांश मंदिरो पर मंगलवार को उदया तिथि के हिसाब से ही मंगलवार के दिन ही गावर्धन पूजा की जाऐगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।