शिवपुरी। ओम नमः शिवाय शिवलोक धाम आश्रम, शिवपुरी के पीठाधीश्वर महंत श्री विनय दास जी महाराज को श्री बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा सेवा संगठन में संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समूचे शिवपुरी और संत समाज में जय श्री बागेश्वर धाम के जयघोष के साथ खुशी की लहर दौड़ गई है। श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने महाराज जी को इस नई और अहम जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
धार्मिक और सामाजिक योगदान को मिला सम्मान
संगठन द्वारा यह निर्णय महंत श्री विनय दास जी महाराज के लंबे समय से चले आ रहे उत्कृष्ट धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए लिया गया है। समाज में उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा और धर्म-प्रसार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बागेश्वर धाम समिति में संरक्षक जैसी सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरी निष्ठा से करूंगा जिम्मेदारी का निर्वहन: महंत विनय दास जी
इस अवसर पर महंत श्री विनय दास जी महाराज ने श्री बागेश्वर धाम समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और पूर्ण समर्पण भाव के साथ निर्वहन करूंगा।
उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हनुमान चालीसा का घर-घर प्रचार-प्रसार करना, सनातन संस्कृति का संरक्षण करना और समाज में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना है। इसके लिए वे सभी के साथ मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।
बधाइयों का लगा तांता
महंत श्री विनय दास जी महाराज को इस नई जिम्मेदारी के मिलने की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई, शिवलोक धाम आश्रम में बधाई देने वालों का तांता लग गया। संत समाज, श्रद्धालुओं और संगठन से जुड़े तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें अनंत बधाइयां दीं और उनके इस उज्ज्वल एवं धर्ममयी कार्यकाल के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।