कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी के बैग पर फिलिस्तीन प्रिंट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा ने आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, प्रियंका गांधी आज फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं हैं कल पाकिस्तान लिखा बैग लेकर भी संसद पहुंच जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा। इन्हें फिलिस्तीन की चिंता है पर बांग्ला देश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मुंह में दही जमा हुआ है। तुष्टिकरण का दूसरा नाम ही कांग्रेस है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।