BF ने जेल से छूटते ही फिर फंसा लिया, फिर शादी का वादा, फिर से रेप किया

Updesh Awasthee
0
पीड़िता ने पुलिस को बताई पीड़ा में बताया कि 2011-12 में उसकी मुलाकात आरोपी अभिलाष से कोचिंग में हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। 2014-17 तक अभिलाष ने मुझसे शादी का कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन साल बाद अभिलाष से शादी की बात की तो उसने मना कर दिया।

मैं जब भी शादी की बात करती वो मेरे साथ मारपीट करने लगा। इस मामले में विजयनगर थाने में 2017 में रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी अभिलाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2018 में वह फिर से जमानत पर बाहर आया। इसके बाद उसने फिर से मुझसे बात करने की कोशिश की।

मिलने पर यकीन दिलाया कि वह गलत नहीं है। उसने कहा कि वह जिस दिन केस से बरी हो जाएगा, शादी कर लेगा। भरोसे के बीच दोनों मोबाइल पर बात करते रहे। इसी बीच 2019 में अभिषेक मुझे साथ में अपने घर ले गया। कहा कि वह उसे बहुत मिस करता है। इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की। उसे रोका तो उसने भरोसा दिलाया कि वह जल्द शादी कर लेंगे।

जेल से छूटा तो फिर शादी का वादा किया, बरी हुआ तो मारपीट की

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद 2019 से लेकर 2022 तक अभिलाष ने कई बार रेप किया। अक्टूबर 2022 से वह विवाद करने लगा। उसके फेवर में मेरे बयान के बाद दिसंबर 2022 में वह बरी हो गया। इसी बीच वह लगातार विवाद भी कर रहा था। फरवरी 2023 में पता चला कि अभिलाष ने किसी लड़की से सगाई कर ली है।

मैंने उसे कॉल किया तो दोनों में काफी विवाद हुआ। उसने इसके बाद शादी की बात करने के लिये डैस्टनी कैफे बुलाया लेकिन यहां ठीक से दोनों की बात नहीं हो सकी। फिर अभिलाष ने मोबाइल पर संपर्क किया और दोपहर 2 बजे ब्रू बेक्स रेस्टोरेंट पर बुलाया। हमारी शादी की बात पर यहां विवाद हुआ।

यहां अभिलाष ने कहा कि वह शादी किसी कीमत पर नहीं करेगा। इसके बाद वह बातों में लगाकर स्कीम नंबर 78 पर दोस्त के घर लेकर चला गया। यहां उसने शादी की बात पर मारपीट की और जबरदस्ती करने लगा। यहां उसे रोकने पर उसने गला दबा दिया और कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा।

उसे जो करना है करे। इसके बाद कहा कि मेरी लाइफ में ना आए। नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। अभिलाष ने कहा कि अगर वह अब कहीं शादी करेगी तो वह खुद पूरे सबूत देकर उसे तुड़वा देगा। मामले में लसूड़िया थाने में शिकायत की। जहां बयान के बाद उसे विजयनगर पर भेजकर अभिलाष के खिलाफ रेप ओर धमकाने के मामले में दूसरी बार केस दर्ज किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!