शिवपुरी। शिवपुरी में 14 जनवरी को क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव एक दिवसीय प्रवास पर आएगें और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.यादव 14 जनवरी को प्रातः 8 बजे निज निवास से शिवपुरी के लिए आएंगे। प्रातः 10 बजे मानस भवन दिव्यांगजन निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे अस्पताल चौराहा शिवपुरी के वृद्धाश्रम में फल एवं भोजन वितरण कर वृद्धजनों से संवाद करेंगे।
दोपहर 1 बजे शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 38 में कम्बल वितरण करेंगे। दोपहर 2 बजे लुधावली गौशाला पर गौ-पूजन करेंगे। इसके उपरांत गुना के लिए रवाना होंगे।
.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।