जबलपुर। बरगी में डेयरीकर्मी की हत्या का खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया। अवैध संबंधों की वजह से डेयरी कर्मी की हत्या हुई थी। हत्या करने वाला आरोपित सहकर्मी निकला। मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाठी जब्त कर ली है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पिपरिया निवासी सुनील पटेल (32) गांव में ही दिनेश गुप्ता की डेयरी में काम करता था। वह गुरुवार रात घर से डेयरी के लिए निकला था। लेकिन, घर नहीं लौटा। परिजन ने उसे फोन किया तो वह बंद था। सुनील का भाई अनिल डेयरी पहुंचा तो उसका शव मिला। उसके सिर, माथे और कान के पास चोट के निशान थे। अनिल की सूचना पर बरगी पुलिस डेयरी पहुंची। जिसके बाद शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला घोंटने और सिर में आई चोटों के कारण सुनील की जान गई थी।
पुलिस ने डेयरीकर्मियों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान वहां काम करने वाला मूलत: रीवा के सिरमौर स्थित ग्राम पाली में रहने वाला प्रेमचंद साकेत गायब मिला। पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। वह शनिवार रात बरगी से भाग पाता, इसके पूर्व उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने प्रेमचंद से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सुनील की हत्या की वारदात को अंजाम देने की स्वीकार्य की।
पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद को संदेह था कि उसकी पत्नी और सुनील के अवैध संबंध है। इसी के चलते गुरुवार शाम वह पत्नी से मारपीट कर रहा था। इस दौरान सुनील पहुंच गया। उसने मारपीट से रोका। इसको लेकर सुनील और प्रेमचंद का विवाद हो गया, तो सुनील ने उस पर बांस के डंडे से वार कर दिया। इस दौरान प्रेमचंद ने वही डंडा छीना और सुनील को मार दिया। सिर में डंडा लगते ही सुनील गिर गया, जिसके बाद प्रेमचंद ने उसका गला घोंटा और उसे मौत के घाट उतार दिया।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।