नाबालिग लड़की से लिव इन रिलेशन बनाने वाले पर्वत सिंह के खिलाफ रेप केस दर्ज | Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना पुलिस ने नारही गांव से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था वहां उसने जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भे दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता ने अमोला थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसकी बेटी 6 मार्च से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। अगले दिन मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने सिलानगर रोड पर बताए गए स्थान से नाबालिग को बरामद कर लिया। 

किशोरी ने आरोप लगाया है कि युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। उसके बाद युवक ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और आरोपी पर्वत सिंह पुत्र रामजीलाल पाल निवासी दिदावली के खिलाफ धारा 376 आईपीसी, पास्को एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!