छत डालते समय खुले में डाल दिए करंट के तार, उलझा और मौत | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रोनी से आ रही है। जहां बीते कुछ दिनों पूर्व एक युवक ने अपने घर के आगे खुले तार डाल दिए। इन खुले तारों में एक मजदूर की उलझ जाने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया था। परंतु आज पुलिस ने इस मामले में मर्ग जांच पर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार लखन जाटव निवासी दर्रोनी अपने घर की छत डलवा रहा था। घर के आगे मिक्सर मशीन भी रखी हुई थी। और खुले में तार भी उलझ रहे थे। तभी वहां से मजदूर शिवदयाल आदिवासी गुजरा। परंतु रास्ते में खुलने जगह नहीं थी तो युवक इन उलझे हुए तारों से ही होकर निकला। 

तभी वह खुले पडे बिजली के तारों में उलझ गया और मिक्सर के नीचे आ गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीडित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी लखन जाटव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!