खबर हटके: एक बर्ष की हुई बछिया, मनाया जन्मदिन, गाना भी हुआ बजाना भी हुआ, केक काटा | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। अजब एमपी का गजब हाल तो पूरे देश को पता है। यहां कुछ भी हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब एक गाय का जन्मोत्सब इस प्रकार से मनाया गया। जैसा आज तक कोई अपने बेटे का नहीं मनाता होगा। इस जन्मदिन में बकायता गाना भी हुआ। बजाना भी हुआ,इतना ही नहीं बकायदा इस जन्मोत्सब में रिश्तेदारों को बुलाया गया। उनका खाना भी हुआ। यह गाय के प्रति इस परिवार की आस्था और प्यार की निशानी बन गई। 

दरअसल हुआ यू कि शहर के तारकेश्वरी कॉलोनी में निवासरत विजय कुशवाह उर्फ भाउ की गाय ने आज से एक साल पहले एक बछडे को जन्म दिया। इस परिवार ने इस गाय के बछडे यानी की छोटी गाय का नाम चमेली रखा। इस परिवार ने इस बछडे की देखभाल अपनी बेटी की तरह की। रोज गाय को नहलाया जाता। उसकी सेबा की जाती। तभी विजय कुशवाह को सूझी कि सब अपने बेटे और बेटीयों का जन्मदिन मनाते है। यह भी उनके परिवार का हिस्सा है। तो क्यों न इसका जन्मदिन भी धूम धाम से मनाया जाए। 

बस फिर क्या था विजय कुशवाह ने गाय के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए जन्मदिन के आयोजन रख दिया। जिसमें विधिवत तरीके से पहले गाय को नहलाकर उससे केक कटवाया। उसके बाद पूरे रिश्तेदारों के लिए दालबाटी का भोज रखा गया। उसके बाद पूरे मोहल्ले को बुलबाकर सभी ने जमकर डीजे पर डांस किया। किसी पशु के प्रति अपना इस तरह का प्रेम देखकर हर कोई सोचने को मजबूर हो गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!