शिवपुरी। मोहन नगर विष्णु मंदिर के पीछे निवास करने वाले फरियादी नवल किशोर पुत्र भागीरथ राठौर की मोटरसाइकिल न्यू पुलिस लाइन के पास कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। फरियादी ने कोतवाली में दिये आवेदन में बताया कि 8 फरवरी को रात्रि 8 बजे वह अपनी हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमबी 0676 से न्यु पुलिस लाइन में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था।
उसने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और वह शादी अटैण्ड करने चला गया। जब लौटकर आया तो उसकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था। पुलिस ने जांच के बाद कल रात इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।