नपा उपाध्यक्ष के वार्ड में बनते ही उखडने लगी नई नवेली सीसी सड़क | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी के वार्ड क्रंमाक 10 में अभी लगभग 2 माह पूर्व ही नगर पालिका शिवपुरी ने स्वीकृत कराकर निर्माण करवाया था। यह सडक बनने के बाद ही उखडने लगी है ओर उसमें से गिट्टी निकलने लगी है। इस सडक के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 झांसी तिराहा पंडित किशन लाल मार्केट व नर्मदेश्वर कॉलोनी धाकड़ पेट्रोल पंप के पीछे करीब 2 से 3 महीने पहले सीसी सड़क का निर्माण किया है उक्त सडक  सड़क उखड़ने लगी है और गिट्टी बाहर आने लगी है इस सड़क का निर्माण नगर पालिका द्वारा करवाया गया मगर इसमें घटिया माल का उपयोग करने के कारण यह सड़क खराब हो गई है।

इस सड़क को बनाते समय वाटरलेवल भी नही उतारा गया,जिस कारण इस सडक पर जलभराव की समस्या भी आ रही हैं। इस सडक के दोनो और नाली का भी निर्माण किया गया है,लेकिन वह भी मटेरियल गुणवत्ता रहित लगाये जाने के कारण वह भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं

कालोनी के निवासियो का कहना हैं कि सडक में गिटटी दिखने के कारण गाडियो के टायरो से निकल रही हैं इससे राहगीर भी घायल हो रहे हैं। यह वार्ड नगर पालिका के उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा का वार्ड हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!