शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना के नींव की बगिया कफार से अछरौनी जाने वाली नहर में नहाने गए एक युवक मुरारी पुत्र शोभा आदिवासी निवासी सिरोंदा की डूबने से मौत हो गई। मृतक कल सुबह 8 बजे घर से नहाने के लिए नहर की ओर गया था।
लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और शाम करीब 5 बजे उसका शव नहर में उतराता हुआ मिला जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पीएम के लिए भिजवा दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।