शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के मुहारीकला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री गांव के रहने वाले युवकों ने तोड़ दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन के खिलाफ शासकीय संपत्ति नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
डॉ. एके झांसया खण्ड चिकित्सालय प्रा. स्वास्थ्य केंद्र खनियांधाना ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक अतरसिंह लोधी, ओमकार लोधी, बृजनंदन लोधी निवासी मुहारीकला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्री तोड़ दी। घटना 21 जनवरी के दोपहर के समय की है। मामले में डॉक्टर ने आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने जांच के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।