शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाने से आ रही है कि पडौसी जिला दतिया की कोतवाली थाने से अपहरण के मामले में फरार अपराध क्रमांक 523/18 धारा 363 भादवि के मामले में आरोपी रविंद्र रावत फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस फरार आरोपी पर 10 हजार का ईनाम घोषित थाा।
जानकारी के मुताबिक दिनारा पिसु ने ग्राम खुदावली के बंधा तिराहे पर चेकिंग लगाई। सिंगदौआ की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े जाने पर अपना नाम रविंद्र (24) पुत्र मातादीन रावत निवासी भाषणा थाना बड़वानी जिला दतिया बताया।
तलाशी लेने पर 315 बोर का लोडेड कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में रविंद्र दतिया जिले से अपहरण के मुकदमे में दस हजार का इनामी निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।