शिवपुरी। रबी विपणन मौसम 2018-19 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन हेतु शिवपुरी जिले में 57 केन्द्रों पर पंजीयन 09 मार्च 2019 तक किए जाएगें। शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन का समय प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कृषक भाइयों से अनुरोध है कि जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर निर्धारित समय में उपस्थित होकर पंजीयन कराए। उल्लेखनीय है कि किसान पंजीयन वेबसाइट उस ग्राम अथवा पंचायत के लिए निर्धारित पंजीयन केन्द्र पर गेहूं के पंजीयन करने की अवधि 23 फरवरी थी जिसे बढ़ाकर 09 मार्च किया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।