मानव वेलफेयर सोसायटी ने नव वर्ष पर गरीब बस्तीयों में बांटे कपडे और जूते | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी ने ग्राम चिटौरा-चिटौरी में स्थित आदिवासी वस्तियों में पहुंचकर गर्म वस्त्रों का वितरण किया। सोसायटी द्वारा पिछले वर्ष जनवरी 2018 में यह अभियान प्रारंभ किया था और दूसरे वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने वस्तुओं का वितरण किया। 

जहां आदिवासियों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ जूते-चप्पल, टॅाफी, बिस्कुट सहित खानपीन की अन्य वस्तुएं दी और गरीबों  की सहायता कर नववर्ष मनाया। आदिवासी वस्तियों में सामान वितरीत करने के बाद सोसायटी के सभी सदस्य विनेगा आश्रम पर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान समिति के संयोजक  एड. संतोष शिवहरे, राजेश ठाकुर, अनुराग जैन, राजेंद्र राठौर, रवि तिवारी, हरवीर सिंह चौहान सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!