घर लौटकर चाची ने बताया कि भतीजी को उसका BF कार में डालकर ले गया, चाची सहित BF पर मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर कोठी नबंर 26 के पास से आ रही है। जहां बीती शाम लगभग 8 बजे बाजार से अपने घर लौट रही एक नाबालिग किशोरी को उसका बीएफ कार से लेकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पीडित किशोरी के परिजनों ने सिटी कोतवाली में की। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रेमी और संदेह के आधार पर चाची के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 

जानकारी के अनुसार रानी पुत्री दीपक कुचवंदिया परिवर्तित नाम उम्र 16 साल निवासी 26 नंबर कोठी अपनी चाची के साथ बाजार गई हुई थी। बाजार से लौटकर जैसे ही चाची और भतीजी 26 नंबर कोठी के पास पहुंचे तभी काले रंग की कार में किशोरी का बीएफ अजय पुत्र मंटोली कुचमुदिंया लेकर फरार हो गया।

इस मामले की सूचना चाची ने घर पहुंचकर दी। जिस पर परिजनों ने जब चाची से जानकारी चाही तो वह भी अलग अलग बात कहती नजर आई। जिसपर परिजनों ने किशोरी के अपहरण में चाची शिमला पर भी संदेह जताया है। इस मामले में पुलिस ने पीडिता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,366 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!