शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ठांढ गांव के मजरा कुडैन से आ रही है इस गांव के एक किशोर ने जहर गटक लिया उससे उसकी मौत हो गई थी। बताया गया हैं किशोर ने प्रेम प्रंसग और गांव की पंचायत के फैसले से मानसिक प्रेशर में आकर जान दी थी। पंचायत ने इस मामले में युवक पर एक लाख रू का अर्थदण्ड लगाने का फैसला सुनाया था,और किशोरी का पिता इसके लिए दबाब बना रहा था। पुलिस ने जांच उपरांत युवक की विवाहिता किशोरी के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार मजरा कुडैन गांव में रहने वाले मृतक नीरज सिंह (17) पुत्र विजय सिंह लोधी के घर के पास में रहने वालीे एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,बताया गया था कि जब किशोरी के परिजनो को इस बात की जानकरी लगी तो उन्होने नाबालिग किशोरी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरी जगह कर दी।
किशोरी अपनी शादी के बाद अपनी ससुराल को छेाड पिछले 1 वर्ष से अपने मायके में रह रही थी और लगातार अपने प्रेमी नीरज के संपर्क में थी। इस प्यार में दोनो के नाजायज संबंध भी बन गए थे। बताया जा रहा है कि इस लव स्टोरी के चर्चे पूरे गांव सहित आसपास के गांवो में होने लगे तो शादीशुदा किशोरी के पिता ने गांव में पंचायत बुलाई।
बताया जा रहा है कि पंचायत ने फैसला सुनाया कि नीरज को अपनी शादीशुदा प्रेमिका को अपने साथ रखना होगा और साथ ही लडकी के पिता को 1 लाख रूपए का अर्थदंड देना होगा। उधर मृतक के पिता ने इस पंचायत के फैसले से इंकार कर दिया,और साथ की कहा कि वह अपने लडके को अपनी जायदाद से फूटी कौडी भी नही देगा।
लडकी का पिता नीरज पर लगातार शादी और 1 लाख रूपए के लिए दबाब बनाकर धमकी दे रहा था। नीरज ने घबराकर 12-13 अक्टूबर की रात जहर खा लिया। इलाज मिलने से पहले ही नीरज ने दम तोड़ दिया। मामले में दिनारा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना में सामने आया कि लड़की के पिता ने नीरज को धमकी दी थी। जिससे डरकर उसने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी किशोरी के पिता हरिओम उर्फ टंटू लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।