अनियंत्रित कार ने दंपत्ति को उडाया, गंभीर | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मोहना पोहरी रोड से आ रही है। जहां बीते रोज पार्वती पुल के मोड पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाईक सबार एक दंपत्ति को रौंद दिया। इस घटना पर के बाद राहगीर घायल दंपत्ति को उपचार के लिए बैराड उपस्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत मोहना-पोहरी रोड पार्वती पुल के आगे मोड पर एक अल्टो कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार दंपत्ति में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवाद दंपत्ति नीलम पांडे व अनिल पांडे निवासी बैराड़ नीचे गिर गए ओर चोटिल हो गए। 

घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। लेकिन जाते-जाते दंपत्ति ने कार का नंबर देख लिया। घायल को पुलिस इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां गंभींर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को शिवपुरी रैफर कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!