शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम टोरिया जांगीर में मतदान के दिन की एक हरिजन युवक ने दो दबंग युवकों पर मतदान के दौरान लाइन से खींचकर मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं लिखी जिसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दबंग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि बल्लू पुत्र श्रीलाला जाटव निवासी टोरिया जांगीर को बुधवार सुबह 11 बजे मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे थे तभी पीछे आरोपी देवेंद्र यादव व रामहेत यादव ने गालियां देते हुए मारपीट की जिससे उनके हाथ, पीट सहित अन्य जगह मूंदी चोटें आई जिसकी रिपोर्ट पोहरी थाने पर की तो पुलिस ने FIR दर्ज करने से मना कर दी। जिसकी जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।