पोलिंग पर जीती भाजपा,वृद्ध पर अवैध शराब का मामला दर्ज:एसपी से शिकायत

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी । पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को दिए गए एक ज्ञापन में बताया कि बामौर थाना पुलिस पिछोर विधायक  के इशारे पर 70 वर्ष के एक वृद्ध पर अवैध रूप से शराब बेचने के झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचक ग्राम काली पहाड़ी मजरा चिथाई के लोगों ने की हैं। 

पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 19 दिसम्बर को सुबह 7 बजे शंकर जी के मंदिर पर रामायण का पाठ कर रहे रामसिंह यादव को बामौर थाना के एएसआई के साथ दो पुलिसकर्मी आए और उन्होंने 7:30 बजे रामसिंह यादव को अपने साथ ले गए कहा कि उन्हें बड़े साहब बुला रहे हैं और 10 मिनिट में वापस आ जायेंगे। 

12 बजे तक घर वापस नहीं आए तो चन्द्रभान यादव पिता को देखने के लिए बामौरकला थाने पहुंचा और बड़े साहब से चर्चा के दौरान उन्हेांने कहा कि 1 घंटे बाद तुम्हारे पिता जी को छोड़ देंगे। लेकिन सुबह शाम कहते-कहते 30 घंटे होने के बाद बड़े साहब ने कहा कि तुम मेरी पिछोर कांग्रेस विधायक से मेरी बात कराओ मैं तुम्हारे पिता को छोड़ दूंगा क्योंकि  तुम्हारे पोलिंग बीजेपी की जीत हुई हैं तो उसका प्रसाद आपको मिल रहा हैं। इसके बात पता चला की रामसिंह यादव पर 34(2) का मामला दर्ज कर दिया गया हैं।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!